जानिए, भारत में किसान आंदोलनों का इतिहास I Farmers' Protest

Item

Title

जानिए, भारत में किसान आंदोलनों का इतिहास I Farmers' Protest

Description

देश का किसान हाल ही में पास किए गए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर बैठा हुआ है बस इस एक उम्मीद में की संसद में बैठे लोगों तक उसकी आवाज़ पहुंचेगी।

हमने अमूमन किसान को खेत में धान लगाते, फ़सल काटते, दवा छिड़कते देखा है मगर अक्सर अपने खेत में व्यस्त रहने वाला किसान समय-समय पर अपने लिए हक़ की आवाज़ बुलंद करता रहा है। देश की आज़ादी से पहले की बात हो या आज़ादी के बाद कि, किसान अपना हक़ हुक्मरानों से मांगते रहे हैं। यदि हम आजादी के पहले की बात करें, तो भारत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आंदोलन की शुरुआत ही चंपारण के नीलहा किसान और गुजरात के खेड़ा के किसानों की समस्याओं से हुई. एक तरह से देखेंगे, तो बिहार के चंपारण के नीलहा आंदोलन से ही महात्मा गांधी का भारत की आजादी की लड़ाई में पदार्पण भी हुआ.

आइए हम हमको भारतीय इतिहास के कुछ किसान आंदोलनों से रूबरू करवाते हैं

Creator

The Wire

Date

2/4/21

Source

Youtube

Contributor

Srujay Reddy

Item sets